Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

मनोरंजन समाचार

entertainment

गानों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां… ऐसे थे हिंदी सिनेमा के मस्तमौला किशोर कुमार

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गायक हुए, जिनकी आवाज ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, लेकिन किशोर कुमार की बात ही कुछ अलग थी। उनकी आवाज में कभी प्यार की मिठास सुनाई देती थी, तो कभी जुदाई का दर्द दिल को छू जाता था। मस्ती भरे गानों से लेकर जिंदगी की गहरी भावनाओं को बयां करने वाले गीतों तक, किशोर दा ने हर अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बनाया। हालांकि, किशोर कुमार सिर्फ अपनी गायकी के लिए ही मशहूर नहीं थे, बल्कि उनका मस्तमौला स्वभाव, बेबाक अंदाज और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से भी काफी मशहूर थे।

By INT News · 54 min ago

entertainment

मोहित मलिक ने बताया खुशहाल रिश्ते का मंत्र, बोले- पार्टनर से बात करते रहें, साथ बढ़ते रहें

मुंबई, 12 अक्टूबर। अभिनेता मोहित मलिक अभिनय में अपनी सक्रियता के साथ परिवार को समय देने से पीछे भी नहीं हटते हैं। अभिनेता ने बताया कि वे और पत्नी आपसी बातचीत के जरिए साथ में आगे बढ़ते हैं।

By INT News · 1 hr ago

entertainment

शारदीय नवरात्र पर मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, मां के नौ रूपों का बताया महत्व

मुंबई, 12 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो चुकी है। अभिनेत्री भाग्यश्री ने सोमवार को अपने फैंस को माता रानी के नौ स्वरूपों के बारे में विस्तार से समझाया।

By INT News · 1 hr ago

entertainment

मराठी अभिनेत्री और लावणी कलाकार मधु कांबिकर का निधन, सीएम फडणवीस बोले- 'उनका योगदान हमेशा याद रहेगा'

मुंबई, 12 अक्टूबर। मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और लावणी कलाकार मधु कांबिकर का सोमवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और मराठी फिल्म, थिएटर और लोक कला के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

By INT News · 2 hr ago

entertainment

आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ी 'मुश्किलें', एफआईआर की मांग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया

मुंबई, 12 अक्टूबर। मुंबई में अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महाराष्ट्र भाजपा के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया गावदेवी पुलिस स्टेशन पहुंचे। यह मामला मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए थे। अब किरीट सोमैया ने इस मामले में इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

By INT News · 2 hr ago

entertainment

कैसे अलका याग्निक बनीं 90 के दशक की बड़ी गायिका, रमेश तौरानी ने बताया अनुराधा पौडवाल का कनेक्शन

मुंबई, 12 अक्टूबर। हिंदी सिनेमा में 90 का दशक संगीत के मामले में बेहद खास रहा। इस दौर में कुमार सानू, उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल जैसे गायकों के गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते थे।

By INT News · 2 hr ago

entertainment

'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म

मुंबई, 12 अक्टूबर। फिल्ममेकर आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस की आने वाली फिल्म 'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव स्टारर यह फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को एक अलग अंदाज की रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और लैंगिग समानता से जुड़े मुद्दों को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

By INT News · 3 hr ago

entertainment

बिपाशा बसु का दमदार कमबैक, हंसल मेहता की 'बाराबंकी' में आएंगी नजर

मुंबई, 12 अक्टूबर। अभिनेत्री बिपाशा बसु 6 साल बाद वेब सीरीज 'बाराबंकी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

By INT News · 3 hr ago

entertainment

सत्यदेव, राम्या कृष्णन और फारिया अब्दुल्ला की वेब सीरीज 'ट्रायल एंड एरर' का आगाज, पूजा में पहुंचे अल्लू अरविंद

हैदराबाद, 12 अक्टूबर। निर्देशक राजेश सेल्वा की आने वाली वेब सीरीज 'ट्रायल एंड एरर' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसमें सत्यदेव, राम्या कृष्णन और फारिया अब्दुल्ला लीड रोल में है। इस सीरीज का काम पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हो गया है। सीरीज के लॉन्च के मौके पर मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद भी खास तौर पर मौजूद रहे।

By INT News · 3 hr ago

entertainment

'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पोस्टर आया सामने, अतीत और वर्तमान के बीच उलझे सनी देओल

मुंबई, 12 अक्टूबर। अभिनेता सनी देओल की आगामी एक्शन और क्राइम ड्रामा फिल्म फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के मेकर्स ने सोमवार को मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

By INT News · 3 hr ago

entertainment

'एक बार भी अफेयर की चर्चा नहीं सुनी', गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते पर सोमी अली ने सालों बाद बताई 'सच्चाई'

मुंबई, 12 अक्टूबर। बॉलीवुड में 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। पर्दे पर दोनों की नजदीकियों को देखकर उस दौर में उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं। हालांकि, इन अफवाहों की कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

सोशल मीडिया ट्रोलिंग को ऐसे हैंडल करते हैं अमिताभ बच्चन, बताया क्यों लिखना कर दिया कम

मुंबई, 12 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग अब मशहूर हस्तियों (सेलेब्स) के जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी है। चाहे कोई छोटा कलाकार हो या बड़ा, हर किसी को कभी न कभी इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसी बीच, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

मंदाकिनी को सता रही मनाली की याद, बोलीं-'कुछ जगहें दिल में बस जाती हैं'

मुंबई, 12 अक्टूबर। हिंदी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी भले ही अब फिल्मों में पहले की तरह सक्रिय नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो

मुंबई, 12 अक्टूबर। टेलीविजन अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इस बीमारी के बारे में समझाते हुए बताया कि इससे निकलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन किसी खास व्यक्ति का साथ मिल जाए, तो सफर आसान हो जाता है।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

ग्वालियर में मोहम्मद गौस की मजार पर पहुंचे रजा मुराद, तस्वीर साझा कर खासियत का किया जिक्र

मुंबई, 12 अक्टूबर। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और भारी आवाज से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता रजा मुराद अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिल्मों में उन्होंने कभी खलनायक बनकर दर्शकों को डराया, तो कभी अपने अभिनय से किरदारों में जान डाल दी। इस बार अभिनेता ग्वालियर की एक ऐतिहासिक और धार्मिक जगह पर जाने को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, वह मोहम्मद गौस की मजार पर गए और वहां से सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

रैपर बादशाह ने 'हसल' के कंटेस्टेंट को बताया परिवार, बोले- सभी की थोड़ी-थोड़ी यादें साथ लेकर जाऊंगा

मुंबई, 12 अक्टूबर। बादशाह ने हाल ही में रैप रियलिटी शो 'हसल 5 - अपना होमग्राउंड' में जज के तौर पर सफर खत्म कर लिया है। बादशाह ने बताया कि शो में जज बनने से पहले वह काफी हिचकिचा रहे थे, क्योंकि उनके दोस्तों और हिप-हॉप कम्युनिटी के कई लोगों को शो में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा

मुंबई, 12 अक्टूबर। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हाल ही में मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोडपति' के प्रीमियर में पहुंचीं, जिसे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं। शो में हुई बातचीत के दौरान अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर बैटल पर खुलकर बात की।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति में लीन हुईं कृति खरबंदा, धैर्य और शक्ति के लिए मांगा आशीर्वाद

मुंबई, 12 अक्टूबर। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिण को नमन किया। सोमवार को अभिनेत्री ने माता रानी से धैर्य और आंतरिक शक्ति का आशीर्वाद मांगा।

By INT News · 4 hr ago

entertainment

एहसान नूरानी के बर्थडे पर शंकर महादेवन का इमोशनल पोस्ट, बोले-'आगे और भी यादें बनानी हैं'

मुंबई, 12 अक्टूबर। मशहूर संगीतकार व गायक एहसान नूरानी सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्त और गायक शंकर महादवेन ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है।

By INT News · 5 hr ago