Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में एसी शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:सेक्टर-43 में तीसरी मंजिल के फ्लैट में हुआ हादसा, फर्नीचर, कपड़े और घरेलू सामान जला

INT News24 October 2026 at 01:55 pm

गुरुग्राम सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी और अन्य घरेलू सामान जल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कमरे में रखा सामान जला जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पहुंचीं गाड़ियां सूचना मिलते ही सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र से गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए, ताकि आग को मकान के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोका जा सके। आग के कारण कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी सहित अन्य सामान जल गया।