Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:बोले- लोकतंत्र और संविधान की रक्षा जरूरी; इस्तीफे तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान

INT News24 October 2026 at 01:52 pm

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के निजामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रवाल सभा के निजी भवन में एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च निकालते हुए देवीलाल चौक के रास्ते बीडीपीओ ब्लॉक कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'लोकतंत्र बचाओ' और 'संविधान बचाओ' के नारे लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। इस्तीफा होने तक जारी रहेगी लड़ाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक प्रदर्शन तक सीमित नहीं है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करते रहने का आह्वान किया। प्रदर्शन में ये रहे शामिल प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजवती भी मौजूद रहीं। इस मौके पर कांग्रेस के निजामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, सूतीना गुर्जर, पाचनोता, अभय सिंह, विधायक मंजू चौधरी के बेटे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। नारेबाजी कर विरोध जताया कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के दौरान नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद बीडीपीओ ब्लॉक कार्यालय के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।