Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · गुजरात

Surat News: रोज की तरह स्विमिंग पूल गए थे विमल, घर पर पत्नी और बेटी राह देखती रहीं, फिर आई मौत की खबर

INT News24 October 2026 at 09:41 pm

Swimming Pool Accident: वराछा के मिनी बाजार क्षेत्र में शनिवार को महानगरपालिका के स्विमिंग पूल में तैरते समय 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर की मौत हो गई। वह पानी में औंधे मुंह पड़े मिले। पूल में मौजूद दूसरे सदस्य ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। तैरते समय हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। आइटी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर थे मृतक की पहचान वराछा के एलएच रोड स्थित ईश्वरकृपा सोसायटी निवासी विमल रुखड़भाई कातरिया (32) के रूप में हुई है। वह पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे तथा लालदरवाजा क्षेत्र की एक आइटी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करते थे। विमल पिछले तीन महीने से नियमित रूप से मिनी बाजार स्थित मनपा के स्विमिंग पूल में तैरने जाते थे। शनिवार को भी वह रोज की तरह पूल पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे सदस्य ने उन्हें पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा। उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और सीपीआर दिया गया। सीपीआर दिया, नहीं बच पाई जान इसके बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विमल के भाई संजय ने बताया कि विमल नियमित रूप से स्विमिंग पूल में तैरने जाते थे। शनिवार भी वह इसी दिनचर्या के तहत घर से निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर मिली। घटना से परिवार में शोक छा गया है। स्विमिंग पूल के इंस्ट्रक्टर हिमांशु इच्छापुरिया ने बताया कि विमल नियमित सदस्य थे। शनिवार को एक अन्य सदस्य ने उन्हें पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा, जिसके बाद उन्हें बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया और एंबुलेंस बुलाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रौढ़ की हत्या वहीं दूसरी तरफ सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किराए पर रहने वाले एक प्रौढ़ के बंद घर से उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। मृतक चेहरे पर धारदार हथियारों से वार कर उसकी हत्या की गई है। वारदात से बाद से फरार उसके साथ रहने वाली महिला समेत तीन जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिंडोली पुलिस के मुताबिक, शव डिंडोली साईं पॉइंट के निकट लक्ष्मीनारायण सोसायटी-2 के प्लॉट नम्बर बी-4 के बंद कमरे से मिला।