समाचार · मध्य प्रदेश
विदिशा में रविवार को कई इलाकों में बिजली बंद:मेंटेनेंस के चलते कहीं 4 तो कहीं डेढ़ घंटे नहीं रहेगी लाइट
विदिशा में रविवार 25 अक्टूबर को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत नए बिजली पोल लगाने, कंडक्टर की क्षमता बढ़ाने और नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए दो फीडरों पर अलग-अलग समय में शटडाउन लिया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद तिलकखेड़ी उपकेंद्र के न्यू जज कॉलोनी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान साईं फॉर्च्यून, हाउसिंग बोर्ड, द्वारकापुरी, मेन रोड तिलकखेड़ी, आरएमपी नगर फेज-1, 2 और 3, महावीर होम्स, नई बस्ती तिलकखेड़ी, न्यू जज आवास और विदिशा-भोपाल बायपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। दोपहर 2 से 3:30 बजे तक इन क्षेत्रों में शटडाउन अहमदपुर रोड उपकेंद्र के एमपीईबी कॉलोनी फीडर पर दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। एसएटीआई कॉलेज गेट के पास नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस दौरान सिविल लाइन, शेरपुरा, रामसहाय कॉलोनी, दुर्गानगर चौराहा, विजय नगर, एकता कॉलोनी, अहमदपुर रोड, विद्या विहार कॉलोनी और अप्पा मंदिर के पास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।