Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

खरड़ में दिनदहाड़े दुकान से 1.10 लाख रुपये चोरी:आरोपी ने दुकान में लगा कैमरा उखाड़ा और लेकिन पीछे लगे सीसीटीवी में वारदात रिकार्ड

INT News24 October 2026 at 06:54 pm

मोहाली के खरड़ बस स्टैंड के पास स्थित 'सोहल मोटर' नामक दुकान से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े 1.10 लाख रुपये की चोरी हो गए। चोर दुकान के गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए दुकान के आगे लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर जेब में रख लिया, लेकिन दुकान के पीछे लगे दूसरे कैमरे में उसकी पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई। पिता के बाथरूम जाते ही दिया वारदात को अंजाम दुकान मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उनके पिता दुकान पर मौजूद थे। जैसे ही वह कुछ देर के लिए बाथरूम जाने के लिए काउंटर से उठे, सड़क के दूसरी तरफ पहले से नजर रख रहा आरोपी तुरंत दुकान में दाखिल हुआ। उसने महज एक मिनट के भीतर गल्ले में रखे स्पेयर पार्ट्स की पेमेंट के 1.10 लाख रुपये निकाले और बाहर लगे कैमरे को उखाड़कर जेब में डालते हुए चंपत हो गया। देखिए पूरी चोरी की वारदात

ऑटो में बैठकर फरार हुआ आरोपी, पुलिस जांच में जुटी साथ वाली दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि चोरी करने के बाद आरोपी सड़क पर खड़े एक ऑटो में बैठकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने आम जनता से भी अपील की है कि आरोपी की पहचान होने पर तुरंत पुलिस या उन्हें सूचित करें। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।