Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

घर से निकलीं दो सगी बहनें 12 घंटे में मिलीं:बिलासपुर में अनहोनी की आशंका से परेशान थे परिजन, पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित सौंपा

INT News24 October 2026 at 07:46 pm

बिलासपुर में घर से बिना बताए निकलीं दो सगी नाबालिग बहनों को सकरी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तलाश कर लिया। दोनों बच्चियां मंगला स्थित एक पार्क में मिलीं। उनके लापता होने के बाद परिजन अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। बच्चियों के सकुशल मिलने पर मां समेत परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस का आभार जताया। दरअसल, गुरुवार को बच्चियों के परिजनों ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। शाम और रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने या किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई। पुलिस ने टीम बनाकर शुरू की तलाश मामले में सकरी पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। थाना प्रभारी संजय शिंदे के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्चियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से लगातार खोजबीन की। इस दौरान दोनों बच्चियां मंगला स्थित एक पार्क में मिल गईं। घूमते समय रास्ता भटक गई थीं बच्चियां पुलिस ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस को धन्यवाद दिया। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि घूमने के दौरान वे रास्ता भटक गई थीं।