Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी:160 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट; 5 साल में 63% की बढ़ोतरी

INT News24 October 2026 at 08:45 pm

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। सरकार 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदेगी। पंजीकृत किसानों से 1 एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान लिया जाएगा। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2027 तक चलेगा। दुर्ग पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तारीख का ऑफिशियल ऐलान किया। राज्य सरकार ने इस सीजन में कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का बड़ा लक्ष्य रखा है। पिछले साल 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। धान खरीदी का लक्ष्य इस साल 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। पिछले 5 सालों में 63% बढ़ा धान खरीदी का लक्ष्य किसानों को इन बातों का रखना होगा ध्यान: ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, अमित शाह-मंडाविया होंगे शामिल: सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण टीम दिखाएंगे हवाई करतब, बॉलीवुड सिंगर्स के परफॉमेंस; 6 रूट से पहुंचेंगे लोग छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर के तूता मेला मैदान में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव 2026 का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…