Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

तीन बच्चों ने जेब खर्च से बनाया रावण:नीमच की यादव मंडी में राम-लक्ष्मण के हाथों से कराया दहन

INT News24 October 2026 at 09:39 pm

विजयदशमी का त्योहार शनिवार को नीमच सिटी के यादव मंडी क्षेत्र में मनाया गया। इस बार रावण दहन कार्यक्रम खास रहा, क्योंकि इसे तीन बच्चों ने अपने पैसों से तैयार किया था। यादव मंडी के सौरभ कदम, पंकज यादव और रिया यादव ने मिलकर रावण का पुतला बनाया। यह लगातार तीसरा साल है जब ये बच्चे अपने दम पर रावण का निर्माण कर रहे हैं। दहन से पहले राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण और शबरी के रूप में सजे बच्चे मैदान में घूमे। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे। इसके बाद आतिशबाजी भी की गई। आतिशबाजी के बाद भगवान राम और लक्ष्मण के हाथों रावण का दहन हुआ। यादव मंडी के लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया और बच्चों के इस काम की तारीफ की।