Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा का वीडियो वायरल कहा -‘मुझे कुछ हो जाए तो पत्नी को ट्रोल मत करना’; जानें पूरा मामला

INT News24 October 2026 at 09:38 pm

कुल्हड़ पिज्जा से मशहूर हुए सहज अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसमें ब्रेन ट्यूमर का भी जिक्र किया गया है.

वीडियो सामने आने के बाद सहज की सेहत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इसे डॉक्टरों की पक्की रिपोर्ट मानना सही नहीं होगा.

View on Instagram

अस्पताल के बिस्तर पर नजर आए सहज अरोड़ा

वीडियो में सहज अरोड़ा अस्पताल के बिस्तर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आती है. वीडियो में सहज अपनी तबीयत बिगड़ने के बारे में बताते है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर होने की बात कही. हालांकि, इस बीमारी को लेकर कोई मेडिकल रिपोर्ट या डॉक्टर का आधिकारिक बयान वीडियो में नजर नहीं आता.

सहज अरोड़ा ने लोगों से क्या कहा?

वीडियो में सहज अरोड़ा लोगों से अपील करते नजर आते हैं. की अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरी पत्नी को मेरे बच्चे को ट्रोल मत करना फिलहाल उपलब्ध वीडियो से उनकी बीमारी की पूरी वजह, इलाज की स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार को लेकर साफ जानकारी नहीं मिलती है.

निजी वीडियो वायरल होने के बाद भी चर्चा में रहे थे सहज

सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा के कारोबार और सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने के बाद काफी मशहूर हुए थे. दोनों की निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद भी वे चर्चा में आए थे. अब सहज की तबीयत से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: शूटर्स पकड़े गए, फिर भी बॉलीवुड में डर क्यों? डायरेक्टर ने बताई अंडरवर्ल्ड की असली कहानी