समाचार · मध्य प्रदेश
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति-3 बच्चे घायल:बालाघाट में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी; गांव लौट रहा था परिवार
बालाघाट के लांजी में शनिवार शाम पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बबिता मात्रे (30) की मौत हो गई, जबकि उनके पति दिनेश और तीन बच्चे घायल हो गए। महिला का शव मर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। परिवार के साथ गांव लौट रहे थे दिनेश हादसा लांजी शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर लोढ़ामा के छापरनाला के पास शाम 6:30 से 7 बजे के बीच हुआ। घायल दिनेश मात्रे ने बताया कि वे परिवार के साथ लांजी से अपने गांव बेलगांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बच्चों का अस्पताल में इलाज हादसे के बाद एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने बबिता मात्रे को मृत घोषित कर दिया। दिनेश और उनके तीन बच्चों अहंश (9 माह), जिगर (4) और प्राची (7) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लांजी पुलिस के मुताबिक, महिला के शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। पुलिस टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन की तलाश कर रही है।