Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

आदिवासी युवक को धमकी-गालीगलौज, विरोध में चक्काजाम:पेंड्रा-कोरबा और मरवाही मार्ग किया जाम,16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

INT News24 October 2026 at 07:41 pm

पेंड्रा में आदिवासी युवक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने कोटमी-सकोला तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग सकोला तिराहे पर पहुंचे और पेंड्रा-कोरबा तथा पेंड्रा-मरवाही मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में संदीप लाला गुप्ता और जुग्गा गुप्ता की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही समाज ने अन्य मुद्दों को लेकर भी अपनी मांगें उठाईं। राकेश तिग्गा के मामले में गिरफ्तारी की मांग प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आदिवासी युवक राकेश तिग्गा के साथ गाली-गलौज की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। समाज के लोगों ने इस मामले में संदीप लाला गुप्ता और जुग्गा गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भी प्रदर्शन चक्काजाम के दौरान सर्व आदिवासी समाज ने सचिव कुन्ना मसराम से कथित मारपीट, वन अधिकार पट्टा और अवैध पट्टों को निरस्त करने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भी आवाज उठाई। समाज के लोगों ने संबंधित मामलों का निराकरण करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सर्व आदिवासी समाज की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार उमेश चौहान को सौंपा गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मांगों के निराकरण के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।