समाचार · छत्तीसगढ़
जल संसाधन विभाग में 15 इंजीनियरों का ट्रांसफर:रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग समेत कई संभागों में नई पदस्थापना, कई अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी
INT News24 October 2026 at 07:44 pm
छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में राज्य सरकार ने 15 इंजीनियरों का ट्रांसफर किया गया है।। इनमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जगह पदस्थ किया गया है। कई अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट