Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी:दुर्ग में पंडवानी महासम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री CM साय ने किया ऐलान; 70 लोककला टीमों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए

INT News24 October 2026 at 07:53 pm

अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिवस के मौके पर दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाएगी। धान खरीदी की तारीख को लेकर उन्होंने विपक्ष के सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ क्षेत्र को शिक्षा और सड़क से जुड़ी दो बड़ी सौगातें भी दीं। बानबरद के मिडिल स्कूल को हाईस्कूल में उन्नयन करने और अहिवारा रेलवे क्रॉसिंग से अटल परिसर तक बीटी रोड बनाने की घोषणा की गई। महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करने वाली 70 लोककला टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी टीमों को 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। इनमें पंथी नृत्य दल और आदिवासी नृत्य दल भी शामिल हैं। इस घोषणा से आयोजन में शामिल कलाकारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। बच्चों को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

मुख्यमंत्री की घोषणाओं में बानबरद के मिडिल स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में हाईस्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी होती थी। गांव में लंबे समय से हाईस्कूल शुरू करने की मांग की जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग से अटल परिसर तक बनेगी बीटी रोड

अहिवारा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने अहिवारा रेलवे क्रॉसिंग से अटल परिसर तक बीटी रोड निर्माण की घोषणा भी की। सड़क बनने से इस मार्ग पर आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर सड़क निर्माण को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।