Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी युवती, मौत:7 दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ रहने आई थी, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

INT News24 October 2026 at 06:52 pm

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में शनिवार को 8वीं मंजिल से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वह 7 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंदौर आई थी। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने की बात कहकर पलाश परिसर में कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने अजय को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे युवती अंजली और उसका बॉयफ्रेंड अजय शराब के नशे में थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना के बाद रहवासियों की मदद से अंजली को महू के मैक्सवेल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बॉयफ्रेंड ने कहा- लगा कि वह बालकनी में खड़ी है युवती के बॉयफ्रेंड अजय ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान अंजली फ्लैट के पीछे की बालकनी से नीचे कूद गई। उसे लगा कि अंजली बालकनी में ही खड़ी है, लेकिन बाद में उसे घटना की जानकारी मिली। नोएडा में हुई थी पहचान अजय ने बताया कि दोनों की पहचान कुछ समय पहले नोएडा में हुई थी। अंजली वहां एक स्पा सेंटर में काम करती थी। दोस्ती होने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद नौकरी के सिलसिले में इंदौर आ गए। अंजली के परिवार में उसकी मां हैं। पुलिस ने उनसे संपर्क किया है। वह इंदौर के लिए रवाना हो गई हैं।