समाचार · उत्तराखंड
देहरादून वालों के लिए गुड न्यूज, इन 22 अस्पतालों में मुफ्त इलाज, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले के ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले आयुष्मान कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही चकराता, कालसी, सहसपुर, डोईवाला,रायपुर व विकासनगर ब्लॉक के 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों(पीएचसी)को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय की सख्ती के बाद सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने सभी चिकित्सा अधीक्षक और प्रभारियों को पांच दिन में इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसमें देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।5 लाख तक मुफ्त इलाजबता दें कि ये पीएचसी आयुष्मान योजना से संबद्ध नहीं हैं। इससे जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल रहा है। फिलहाल यहां भर्ती समेत विभिन्न सुविधाएं भी नहीं है। नतीजतन सामान्य मरीजों को भी बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आयुष्मान के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।इन 22 पीएचसी में मिलेगी सुविधा●सहसपुर: भगवंतपुर● डोईवाला: भानियावाला, छिद्दरवाला, गुमानीवाला●रायपुर: सरोना, रानीपोखरी●विकासनगर: कटापत्थर, कोटी ढलानी, रुद्रपुर, डाक पत्थर●चकराता: बुलहाड़, मेहरावना,भटाड़, बरोथा, खाबू, कोटी कनासर●कालसी: कालसी, टाइप -ए लखवाड़, टाइप-ए कमला, टाइप- ए पिंगिरी, टाइप-ए बिरमौ, टाइप-ए मुंढानभर्ती कर सकेंगे डॉक्टर, माइनर ऑपरेशन भी होंगेसीएमओ के मुताबिक, इन पीएचसी में ओपीडी के साथ एक से चार बेड तक की व्यवस्था होती है। यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मी तैनात रहते हैं। आयुष्मान योजना लागू होने के बाद यहां डॉक्टर सामान्य मरीजों के साथ ही माइनर ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को भी भर्ती कर सकेंगे।