sports
IND vs SL: 'बुखार करवा के ही जाना...' बारिश में भीगते पंत ने फैन की बोलती कर दी बंद, VIDEO वायरल

Rishabh Pant Viral Video : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया. लगातार बारिश के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा. खेल खत्म होने के बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बारिश में ही मस्ती करते नजर आए. इस दौरान उनकी फैंस के साथ हुई मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बारिश में भीगते दिखे ऋषभ पंत
तीसरे दिन बारिश के कारण मैच 10 ओवर पहले ही खत्म हो गया. जिसके बाद खिलाड़ी मैदान से डगआउट की तरफ लौट गए. खिलाड़ी को डगआउट में लौटने के बाद पंत बारिश में भीगते हुए दिखें. इस दौरान फैंस से बातचीत करते नजर आए. इसी दौरान एक फैन ने पंत को बारिश में ज्यादा नहीं भीगने की सलाह दी. फैन ने पंत से कहा, “ऋषभ भाई... बुखार हो जाएगा. इधर का पानी अलग है.” फैन की चिंता सुनकर पंत ने अपने ही अंदाज में मजेदार जवाब दिया.
पंत ने दिया ऐसा जवाब कि हंसी नहीं रोक पाएंगे
पंत ने फैन की सलाह पर पीछे हटने के बजाय मजाकिया अंदाज में कहा, “बुखार करवा के ही जाना तुम... नहीं होगा तो भी करवा देना.” पंत का यह जवाब सुनकर आसपास मौजूद फैंस भी हंस पड़े. इसके बाद फैन ने भी तुरंत कहा, “नहीं, नहीं भाई... We love you bhai.”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई धड़कनें, कंधे की हालत खराब; क्या चौथे दिन उतरेंगे मैदान पर?
चोट के बीच पंत का मस्ती वाला अंदाज
पंत के लिए यह टेस्ट पूरी तरह आसान नहीं रहा है. दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान उनके कंधे पर चोट लगी थी. चोट के कारण उन्होंने तीसरे दिन विकेटकीपिंग भी नहीं की थी और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाली.
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने तीसरे दिन के खेल के बाद बताया था कि पंत के कंधे पर काफी चोट लगी है और उनकी मूवमेंट भी सीमित थी. हालांकि टीम को उम्मीद थी कि वह चौथे दिन विकेट के पीछे लौट सकते हैं. ऐसे में चोट और बारिश के बीच पंत का फैंस के साथ यह हल्का-फुल्का अंदाज भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है.
श्रीलंका ने 8 विकेट पर बनाए 265 रन
पहली पारी में भारतीय टीम ने 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया. जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट गंवाकर 265 रन बना ली है. सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ लाहिरू कुमारा दे रहे हैं. पसिंदु सूर्यबंदारा ने 80 रन की पारी खेली. मेंडिस ने 32 और कामिल मिशरा 19 रन बनाए. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3, मानव सुथार ने 3, सिराज ने 1 और जडेजा ने 1 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: 80 हजार फॉलोअर्स फिर भी विराट कोहली के फॉलो-बैक का इंतजार! कौन हैं दिल्ली की '6-7' गर्ल मेधावी बिधूड़ी?