समाचार · उत्तराखंड
रक्षाबंधन से पहले भाई बना हैवान; 2 बहनों पर बरसाई गोलियां, जीजा पर भी फायरिंग

ऐसे में जब देशभर में रक्षाबंधन की तैयारियों में लोग जुटे हैं। खासतौर पर भाई और बहनों में इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उत्तराखंड के रुड़की में एक भाई की हैवानियत सामने आई है। भाई ने मंगलवार को कुछ ही मिनटों के अंतर पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक बहन के पति यानी जीजा पर भी फायरिंगी। हमले में बहन का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दोनों बहनों पर बरसाईं गोलियां, जीजा पर भी अटैकशिक्षा नगरी रुड़की में मंगलवार देर शाम हुए इस डबल मर्डर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पहली घटना रुड़की के प्रीत विहार में हुई जहां ई-रिक्शा से जा रही संगीता नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके महज 10 मिनट बाद गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में संगीता की बहन पुष्पा और उसके पति पर उनके घर के बाहर ही अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना से लोगों में दहशतबताया जाता है कि आरोपी ने पहले प्रीत विहार क्षेत्र में अपनी बहन संगीता को गोली मारी। इसके बाद वह फौरन आजाद नगर स्थित दूसरी बहन पुष्पा के घर जा पहुंचा और वहां भी फायरिंग कर दी। इस भीषण गोलीबारी में पुष्पा की मौत हो गई, जबकि उसके पति संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार दो स्थानों पर हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।पारिवारिक विवाद बना वजहसूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच की। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शक की सुई मृतकाओं के भाई पर है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।