समाचार · उत्तराखंड
मॉडल बनने निकली छात्रा शातिरों के चंगुल में फंसी, सड़क पर लाश मिली; बिहार से उत्तराखंड आया था परिवार

मॉडलिंग का झांसा देकर उत्तराखंड के काशीपुर में 11वीं की एक छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा का शव रामनगर रोड किनारे मिला। छात्रा की मां ने एक युवक पर मॉडलिंग कराने का झांसा देकर बेटी को बुलाने, उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह रामनगर रोड पर धनौरी गांव में सड़क किनारे छात्रा का शव दिखा। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को बताया। पुलिस को छात्रा के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले। आसपास के लोगों ने शव की पहचान 19 वर्षीय कांति पुत्री बुच्ची झा निवासी विशालनगर कॉलोनी जसपुर खुर्द के रूप में की। बताया कि दरभंगा बिहार निवासी छात्रा का परिवार पहले इसी क्षेत्र में किराये पर रहता था। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है।मॉडलिंग से पैसे कमाना चाहती थी छात्राआर्थिक तंगी के चलते मॉडलिंग के जरिए रोजगार पाने की इच्छा छात्रा के लिए खौफनाक मंजर बनकर सामने आई। शहर में गुरुवार सुबह छात्रा की हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। मॉडलिंग का सपना संजोए छात्रा के शातिरों के चंगुल में फंसने की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने दो युवकों के वारदात में शामिल होने की आशंका जताई है।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का सही पता चल पाएगा। गुरुवार की सुबह जसपुर खुर्द के विशाल नगर कॉलोनी निवासी कांति का शव रामनगर रोड स्थित ग्राम धनौरी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। कांति की मां ने ग्राम रंपुरा निवासी एक युवक पर हत्या का शक जताया। जांच में एक अन्य युवक का नाम सामने आया है।22 साल पहले परिवार बिहार से आया था काशीपुरमृतक छात्रा की मां ने बताया कि 22 साल पहले उनका परिवार दरभंगा बिहार से काशीपुर आ गया था। पति बुच्ची झा पुरानी सब्जी मंडी में चौकीदारी करते थे, जो अब लकवाग्रस्त हो गए हैं। इस कारण वह अब घर ही रहते हैं। बताया कि कांति ने काशीपुर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया था और मई से स्कूल नहीं जा रही थी। छात्र की बड़ी बहन दून में नौकरी करती है।बुधवार रात एक युवक का आया था फोनसूचना पर पहुंची मां बिंदुल देवी ने बेटी कांति हत्या का आरोप लगाया। मां ने बताया कि बुधवार की रात रुद्रपुर रम्पुरा निवासी एक युवक का फोन आया था। फोन आने के बाद उनकी बेटी कांति जल्द घर लौटने की बात कहकर चली गई और लौटी नहीं।मोहल्ले के लोग करते थे आर्थिक सहायताकाशीपुर। पति के लकवाग्रस्त होने के बाद उनकी पत्नी बिंदुल आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। मोहल्ले के लोग उसकी आर्थिक सहायता करते रहते थे। बड़ी बेटी को देहरादून भेजने के समय भी मोहल्ले के लोगों ने उसे 25 हजार रुपये इकट्ठा कर के दिये थे। इन्ही रुपयों से बड़ी बेटी देहरादून गई और वहां एक कंपनी में नौकरी करने लगी। मां बिंदुल ने बताया कि बड़ी बहन कांति को बहुत प्यार करती थी।बेटी की मौत से मां सदमे में, रो-रोकर बेहालछोटी बेटी की मौत के बाद घटनास्थल में पहुंची मां बिंदुल का रो-रोकर बुरा हाल था। बिंदुल ने बेटी का शव देखकर कहा कि वह अब किस मुंह से अपने पति को इस घटना की जानकारी देगी। किसी तरह विचलित मां को वहां से ले जाया गया। तब जाकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई की।