Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रेलवे ट्रैक पर हाथ की कटी हथेली मिलने से हड़कंप:शव या दूसरे अंग नहीं मिले; शास्त्री नगर डबल फाटक के पास की घटना

INT News25 August 2026 at 06:57 pm

रेवाड़ी- नारनौल रेलवे लाइन पर ट्रैक के पास व्यक्ति की हाथ की कटी हथेली मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और हथेली को कब्जे में लेकर आसपास सर्च अभियान चलाया। मौके पर शव या शरीर का कोई अंग नही मिले। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हथेली गंवाने वाला व्यक्ति की मौत हो चुकी है या जीवित है। जीआरपी ने हथेली को जांच के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक के पास घूमने आए लोगों ने देखी जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लोग घूमने के लिए रेवाड़ी- नारनौल रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे थे। इसी दौरान लोगों ने शास्त्री नगर डलब फाटक पर मेवा फैक्ट्री के पास ट्रैक के बीच में एक कटी हथेली पड़ी दिखाई दी। घटना का पता चलने के बाद आसपास के काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और कटी हथेली को कब्जे में लिया। आसपास सर्च अभियान चलाकर शरीर के दूसरे अंग या शव ढूंढने का प्रयास किया, परंतु कुछ नहीं मिला। जिससे इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार और एचसी अनीता ने बताया कि हथेली बाएं हाथ की है। जो किसी व्यक्ति की लग रही है। मौके पर व आसपास शरीर के दूसरे अंग या शव नहीं मिला। संभव है नशे की हालत में किसी का हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया हो और हादसे के बाद वह वहां से चला गया हो। ऐसे में स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा जा सकता है, कि जिस व्यक्ति की हथेली मिली है, वह जीवित है या मर चुका है। जांच के बाद ही इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।