समाचार · हरियाणा
झज्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा सुल्फा तस्करी का आरोपी:तलाशी में सुल्फा बरामद, आरोपी प्रहलाद के खिलाफ साल्हावास थाने में केस दर्ज
झज्जर में नशे की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए मातनहेल चौकी पुलिस ने 29 ग्राम नशीले पदार्थ सुल्फा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रहलाद निवासी कोंद्रावली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, चौकी मातनहेल की टीम नशीले पदार्थों और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए नौगांवा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर नौगांवा-मातनहेल रोड पर मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मेन रोड नौगांवा पर मातनहेल रोड से एक व्यक्ति को काबू किया। उसकी पहचान प्रहलाद निवासी कोंद्रावली के रूप में हुई।
पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 29 ग्राम नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद हुआ।
चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना साल्हावास में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।