national · उत्तराखंड
उत्तराखंड में बनेगा ‘अग्निवीर रोजगार सेल’, सेवामुक्त जवानों को मिलेगा रोजगार और मार्गदर्शन
INT News25 August 2026 at 06:31 pm

देहरादून, 25 अगस्त। उत्तराखंड सरकार ने सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इस सेल का उद्देश्य अग्निवीरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा।