Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

पिता चाहते थे सरकारी नौकरी, 'रहीम चाचा' ने चुनी टेलरिंग, इस तरह बनाई फिल्मों में खास पहचान

INT News25 August 2026 at 06:21 pm

मुंबई, 25 अगस्त। दिवंगत अभिनेता ए.के. हंगल पर्दे पर अक्सर किसी बुजुर्ग, पिता, चाचा या आम आदमी के किरदार में नजर आए, लेकिन असल जिंदगी की उनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी। आज लोग उन्हें 'शोले' के रहीम चाचा और उनके मशहूर डायलॉग 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई' के लिए जानते हैं, मगर सिनेमा तक पहुंचने से पहले हंगल ने आजादी की लड़ाई, जेल, थिएटर और दर्जी के काम से जुड़ा लंबा सफर तय किया था।