Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

सीबीआई को बड़ी सफलता, बैंक धोखाधड़ी के मामलों में दो घोषित अपराधी गिरफ्तार

INT News25 August 2026 at 07:53 pm

नई दिल्ली, 25 अगस्त। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को बड़ी सफलता मिली। एजेंसी ने बैंक से धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो घोषित आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार और पूजा पाहवा के रूप में हुई है। दोनों क्रमशः 17 साल और छह साल से फरार चल रहे थे।