Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मानेसर निगम संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने संभाला पदभार:व्यवस्था और कार्यक्षेत्र से पहले से परिचित; कार्यों को गति देना प्राथमिकता

INT News25 August 2026 at 06:26 pm

हरियाणा प्रशासनिक सेवा (एचसीएस) 2020 बैच के अधिकारी दर्शन यादव ने मंगलवार को नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त-2 का पदभार ग्रहण किया। यह मानेसर में उनकी नई जिम्मेदारी है, हालांकि वे यहां की प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यक्षेत्र से पहले से परिचित हैं। इससे पूर्व दर्शन यादव मानेसर में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग दो वर्ष पहले वे नगर निगम मानेसर में संयुक्त आयुक्त के तौर पर भी कार्यरत थे। आमजन की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता पदभार ग्रहण करने के बाद दर्शन यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों से निगम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। यादव ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।