Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण के बीच दूर-दूर तक वास्ता नहीं : पृथ्वीराज चव्हाण

INT News25 August 2026 at 08:21 pm

मुंबई, 25 अगस्त। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच महिला आरक्षण को लेकर हुई जुबानी जंग के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल भ्रम फैला रही है। कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं रही है, लेकिन परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जोड़ना सरासर धोखाधड़ी है।