Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

कोडरमा: सावन की विदाई से पहले शिव भक्ति में डूबा जयनगर, रूद्र मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक

INT News25 August 2026 at 09:52 pm

जयनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट

जयनगर: डीवीसी केटीपीएस की ओर से सावन माह के समापन चरण की पूर्व संध्या पर प्लांट परिसर स्थित रूद्र मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलोनी के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा और भक्ति के साथ हिस्सा लिया.

इस अवसर पर भगवान शिव का विधिवत रूद्राभिषेक किया गया. इसके साथ ही पूजा-अर्चना समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ हुआ. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम की जानकारी नवीन कुमार ने दी.