समाचार · पंजाब
जालंधर के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड:देह व्यापार के शक में 4 अरेस्ट, 2 युवतियां रेस्क्यू; छापे की भनक लगते ही मालिक फरार
जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम ने छोटी बारादरी स्थित एक नामी स्पा सेंटर पर छापेमारी कर मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 लड़कियों को रेस्क्यू कराया है। हालांकि स्पा सेंटर का मुख्य मालिक पुलिस की रेड के दौरान मौके से फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों की पहचान रिंकी पुत्र हरीचंद निवासी नजदीक बस स्टैंड, जालंधर, करण कुमार पुत्र रघुनंदन मेहता निवासी हसनपुरा, जिला मधेपुरा, बिहार हाल निवासी छोटी बारादरी पार्ट-1, जालंधर, राहुल पुत्र राम स्नेही निवासी फग्गू मोहल्ला, गढ़ा चौक, जालंधर, अरुण कालिया पुत्र रामानंद कालिया निवासी मकान नंबर 406, लाजपत नगर, जालंधर के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों थाना 7 की पुलिस को गुप्त सूचना से जानकारी मिली थी। छोटी बारादरी पार्ट-2, गोल्डन एवेन्यू मार्केट स्थित ए वन स्पा एंड सैलून में भरत कुमार उर्फ सैम नाम का व्यक्ति बाहर से लड़कियों और महिलाओं को पैसों का लालच देकर लाता है और उनसे देह व्यापार करवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना 7 में एफआईआर नंबर 211 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस रेड में 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने ए वन स्पा एंड सैलून पर छापेमारी की। रेड के दौरान स्पा का मालिक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने मौके पर मौजूद 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और 2 पीड़ित युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मालिक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार स्पा मालिक भरत कुमार उर्फ सैम की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेस्क्यू की गई युवतियों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।