Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

ब्रह्माकुमारी बहन ने एसडीओ व थाना प्रभारी को बांधी राखी

INT News25 August 2026 at 09:34 pm

बसिया से कमलेश कुमार साहू की रिपोर्ट

बसिया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गुमला के स्थानीय शाखा बीके पाठशाला कुम्हारी के ब्रह्माकुमारी बहन सरस्वती ने एसडीओ बसिया सुधीर प्रकाश व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को राखी बांधी.

बहन सरस्वती ने अधिकरियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा की रक्षाबंधन केवल एक पवित्र सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, श्रेष्ठ संकल्प एवं परमात्म-स्मृति का संदेश देने वाला पर्व है. मौके पर बीके बिनेश भाई व बीके बहन सुमित्रा उपस्थित थे.