entertainment
जब अमिताभ को अपना बेटा समझ बैठे थे किशोर कुमार, घर बुलाकर दिखाया था वीडियो कैसेट्स का कलेक्शन
INT News25 August 2026 at 02:46 pm

मुंबई, 25 अगस्त। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और दिग्गज गायक-अभिनेता किशोर कुमार, दोनों ने एक दौर में साथ काम किया और कई मौकों पर एक-दूसरे से मुलाकात भी हुई। इस कड़ी में बिग बी ने अब उनसे जुड़ी कुछ खास यादें साझा की हैं। इनमें एक फोन कॉल का किस्सा शामिल है, जब किशोर कुमार अमिताभ की आवाज सुनकर उन्हें अपना बेटा समझ बैठे थे। इसके अलावा, अमिताभ ने उनके घर जाने का किस्सा भी याद किया, जहां गायक ने बड़े प्यार से उनका स्वागत किया था।