Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection: आवारापन 2’ छूने वाली है 150 करोड़ का आंकड़ा, पर ‘बंटवारा 1947’ का ये हाल देख उड़ जाएंगे होश

INT News25 August 2026 at 01:20 pm

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection: इमरान हाशमी की आवारापन और सनी देओल की बटवारा Batwara 1947, दोनों ही फिल्में 15 अगस्त पर रिलीज हुई, हालांकि दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर है. दोनों फिल्मों से अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन रिलीज के 11वें दिन तक दोनों का प्रदर्शन बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. जहां इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म लगातार मजबूत कमाई कर रही है, जबकि सनी देओल की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 11: Awarapan 2 ने दूसरे सोमवार भी पकड़ी मजबूत रफ्तार

‘Awarapan 2’ ने रिलीज के दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने 11वें दिन भारत में करीब 2.75 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 139 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये बताया गया है.

#Awarapan2 Is Heading Towards ₹200 Cr Mark, Film Collected A Staggering ₹9cr On It's Second Saturday At Box Office

⭐ India Nett - ₹132.87 cr

⭐ India Gross - ₹157 cr

⭐ Overseas Gross - ₹28 cr

⭐ Worldwide Gross - ₹185 cr

⭐ Budget - ₹70 cr

⭐ Recovery - 230%

⭐… pic.twitter.com/AiV6yLHuE8

— 𝗖𝗜𝗡𝗘𝗠𝗔 𝗨𝗡𝗖𝗘𝗡𝗦𝗢𝗥𝗘𝗗 (@Cine_Uncensored) August 23, 2026

">

फिल्म की कमाई को देखते हुए अब इसकी नजर 140 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है, जो फिल्म के लिए अच्छी खबर है। इससे पहले 10 दिनों में फिल्म ने भारत में 136.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 192.80 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Batwara 1947 Box Office Collection Day 11: Batwara 1947 के लिए दूसरा सोमवार रहा बेहद खराब

दूसरी तरफ, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘Batwara 1947’ की कमाई लगातार गिर रही है. फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया।  इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर करीब 37.15 करोड़ रुपये हो गया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 53 करोड़ रुपये बताया गया है.

Batwara 1947 continues to struggle at the box office. On its tenth day, the Sunny Deol-starrer earned Rs 1.30 crore net in India, taking its domestic net collections to Rs 36.80 crore. The Aamir Khan-backed film has turned out to be one of the biggest flops of 2026.

Read here:… pic.twitter.com/4DL6mJ6nOC

— DNA (@dna) August 24, 2026

">

फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 13.50 करोड़ रुपये हुई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, इसके बाद कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये था.

Huge Difference Between these Two Films: करीब 100 करोड़ रुपये का हो गया दोनों फिल्मों में अंतर

11वें दिन तक दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बहुत बड़ा अंतर आ चुका है. जहां  ‘Awarapan 2’ भारत में करीब 139 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है, वहीं ‘Batwara 1947’ लगभग 37.15 करोड़ रुपये पर है. यानी दोनों फिल्मों के बीच भारत में करीब 102 करोड़ रुपये का अंतर है.

Batwara 1947 Day 11 Morning Occupancy #Hindi #Batwara1947 https://t.co/o7ClqrrDrB

— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) August 24, 2026

">

‘Batwara 1947’ की कमजोर कमाई को देखते हुए इसका 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं ‘Awarapan 2’ अब 150 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है.

Awarapan 2 Become Word of Mouth: Awarapan 2 को मिला मजबूत वर्ड ऑफ माउथ

‘Awarapan 2’ की कहानी, इमरान हाशमी की वापसी और फिल्म से जुड़ा नॉस्टैल्जिया दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है. फिल्म 2007 में आई ‘Awarapan’ का सीक्वल है और इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है.

वहीं ‘Batwara 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और शबाना आजमी नजर आते हैं. फिल्म 1947 के बंटवारे के दौरान परिवारों के विस्थापन और हिंसा की कहानी पर आधारित है.

कुल मिलाकर, 11वें दिन तक बॉक्स ऑफिस की बाजी साफ तौर पर ‘Awarapan 2’ के हाथ में है. जहां इमरान हाशमी की फिल्म 140 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है, वहीं सनी देओल की ‘Batwara 1947’ 40 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लिए भी जूझ रही है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी ब्लॉकबस्टर, KRK ने बताया फिल्म की सक्सेस का मंत्र, 8 दिन में छापे इतने करोड़