world
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे: ट्रंप
INT News25 August 2026 at 08:35 am

वॉशिंगटन, 25 अगस्त। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो हफ्तों में अमेरिका का दौरा करेंगे। ट्रंप ने यह जानकारी व्हाइट हाउस में आयोजित एक 'बैक-टू-स्कूल' कार्यक्रम के दौरान दी। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख, कार्यक्रम या शी जिनपिंग के साथ होने वाली बातचीत के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।