national · दिल्ली
एथेनॉल नहीं; जमाखोरी और बाजार की धारणा हैं चीनी महंगाई की वजह; जल्द मिलेगी राहत: डॉ. बख्शी राम
INT News24 August 2026 at 08:24 pm

नई दिल्ली, 24 अगस्त। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि वैज्ञानिक और आईसीएआर-शुगरकेन ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट, कोयंबटूर के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. बख्शी राम ने सोमवार को कहा कि मौजूदा मूल्य वृद्धि को एथेनॉल उत्पादन से जोड़ना सही नहीं है। न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में चीनी का उत्पादन घरेलू खपत से अधिक है और पर्याप्त बफर स्टॉक भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बाजार में बनी धारणा, जमाखोरी और आपूर्ति को लेकर पैदा की गई आशंकाएं कीमतों में हालिया तेजी के प्रमुख कारण हैं।