Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

जयपुर में भैंसों के तबेले में चल रहा सरकारी स्कूल? बदहाली देखने पहुंची CJP टीम से मारपीट का आरोप

INT News21 August 2026 at 09:57 am

CJP नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी प्राथमिक स्कूल बीते कई वर्षों से भैंसों के तबेले में संचालित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी टीम स्कूल की स्थिति देखने पहुंची, तो उनके साथियों के साथ मारपीट की गई. रांका का कहना है कि बदहाल स्कूलों की स्थिति न सुधरे, इसलिए उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कराया गया ताकि सुधार कार्य रोका जा सके.

ग्रामीण बोले- 'इस मुद्दे पर राजनीति के खिलाफ हैं'

दूसरी ओर, गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल की स्थिति खराब जरूर है, लेकिन वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति के खिलाफ हैं. ग्रामीण विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 में उनके दादाजी ने स्कूल के लिए जमीन दान दी थी. रखरखाव न होने के कारण पुरानी इमारत जर्जर हो गई, जिसके चलते फिलहाल 20-30 बच्चों को ग्रामीणों द्वारा दिए गए एक वैकल्पिक भवन के दो कमरों में पढ़ाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब नेशनल लेवल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए होंगे तैयार, सरकार ने बनाया ये ब्लूप्रिंट

उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक ने मरम्मत के लिए 9 लाख रुपए का बजट पास कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है.