Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अमेठी में तैयार 'शेर' एके-203 को मिली बड़ी सफलता, 100 फीसदी स्वदेशी हुई राइफल

INT News25 August 2026 at 08:37 pm

अमेठी, 25 अगस्त। भारतीय सेना के लिए स्वदेशी एके-203 राइफल अब पूरी तरह भारत में तैयार होने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर चुकी है। अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में तैयार की जा रही इस आधुनिक राइफल को 'शेर' नाम दिया गया है। फैक्ट्री में इसके उत्पादन को लगातार बढ़ाने की तैयारी चल रही है और जल्द ही पूरी तरह स्वदेशी कंपोनेंट से बनी राइफलों की खेप भारतीय सेना को सौंपने की योजना है।