national · राजस्थान
राजस्थान के स्कूलों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले आदेश को वापस लिया जाए : अशोक गहलोत
INT News18 August 2026 at 08:27 pm

जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य सरकार के उस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की, जिसमें सरकारी स्कूलों में बिना पूर्व अनुमति के फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और अन्य मीडिया गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।