Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

राजस्थान: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जोधपुर दौरे पर, संयुक्त सम्मान समारोह में भी होंगे शामिल

INT News15 August 2026 at 11:21 pm

जयपुर, 15 अगस्त। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत शनिवार की रात जोधपुर पहुंचेंगे, जहां रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह जोधपुर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जेएनएलयू), राजस्थान हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शहर की दो प्रमुख बार एसोसिएशनों द्वारा आयोजित संयुक्त सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे।