national · पंजाब
राम रहीम के पैरोल पर भाई मंजीत सिंह ने उठाए सवाल, बंदी सिखों की रिहाई की मांग
INT News25 August 2026 at 07:11 pm

अमृतसर, 25 अगस्त। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बार-बार पैरोल दिए जाने के मुद्दे पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य भाई मंजीत सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में कानून के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग मापदंड दिखाई देते हैं। एक तरफ राम रहीम को लगातार पैरोल मिल रही है, वहीं लंबे समय से जेल में बंद सिख कैदियों की रिहाई के मामलों में सरकारें गंभीरता नहीं दिखा रही हैं।