Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

सलाखों के पीछे 'किंग ऑफ उत्तराखंड', गैंगस्टर एक्ट में तीन गिरफ्तार; ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

INT News23 August 2026 at 04:46 pm

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भूमि और पारिवारिक विवादों में कथित तौर पर हस्तक्षेप कर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में सक्रिय गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने गिरोह के सरगना जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपितों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जगजीत खुद को 'किंग ऑफ उत्तराखंड' कहता था। गिरोह के एक अन्य नामजद आरोपित रवि गुप्ता की तलाश जारी है।अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर संगठित अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार को की है, जिसका खुलासा रविवार को पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक जगजीत उर्फ जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह संचालित कर रहा था। गिरोह पर भूमि और पारिवारिक विवादों में जबरन हस्तक्षेप करने, लोगों को धमकाने, मारपीट करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप हैं।क्या-क्या करते थे बदमाश?पुलिस के अनुसार आरोपितों द्वारा लोगों के घरों में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गतिविधियां भी की जाती थीं। गिरोह के प्रभाव और भय के वजह से स्थानीय लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से भी डरते थे।बीते 10 साल में 11 मुकदमे हैं दर्जपुलिस ने बताया कि वर्ष 2016 से 2026 के बीच गिरोह के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा किए जाने के दृष्टिगत गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। सक्षम न्यायालय से अनुमोदन मिलने के बाद कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज मुकदमा के तहत गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।घर से 'किंग ऑफ उत्तराखंड' लिखा बोर्ड भी बरामदकार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा, प्रणव उर्फ राघव बत्रा और दीपेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जगजीत की निशानदेही पर उसके घर से 'किंग ऑफ उत्तराखंड' लिखा बोर्ड भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपित इस बोर्ड के जरिए अपना प्रभाव और दबदबा दिखाकर लोगों को भयभीत करता था।एक अन्य फरार आरोपी के लिए लगातारी दबिशवहीं, मामले में नामजद रवि गुप्ता फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला और विवेचक राकेश गुसाईं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।