Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना में दो जगह छात्रों का बवाल: डाकबंगला पर SDPO पर बांस से हमला,पुलिस को लात घूंसों से पीटा; आधा दर्जन घायल

INT News25 August 2026 at 09:03 pm

Patna Students Protest : राजधानी पटना में मंगलवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर जमकर बवाल हुआ. एक तरफ BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से भिड़ंत हो गयी, तो वहीं दूसरी ओर रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के पास नर्सिंग छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया. दोनों घटनाओं में SDPO समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल हो गये.आर्यभट्ट के पास छात्रों द्वारा पुलिस की लात घूंसे से पिटाई की. इस दौरान पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए भागते, छिपते नजर आए.

View on Instagram

डाकबंगला पर SDPO पर बांस से हमला

BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे पर स्थिति अचानक बिगड़ गयी. छात्रों को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गयी. इसी दौरान SDPO पर बांस से हमला कर दिया गया. हमले में पुलिस अधिकारी घायल हो गये. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया . इस दौरान पानी की बौछार भी की गयी. पुलिस द्वारा हलका बल का प्रयोग किया गया, जिसमें कुछ छात्र घायल हो गये. प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं बेहोश भी हो गयी.

इधर, आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी के पास पुलिस से भिड़े छात्र

दूसरी घटना आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के पास हुई. रिजल्ट में गड़बड़ी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों के उग्र होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. एक थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. छात्रों का प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया. पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से लात-घूंसे चलाये गये. इस दौरान पुलिसकर्मी भागते छिपते नजर आए.

भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई की. पुलिस पर पथराव और हमला भी किया गया. घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

दो प्रदर्शनों से राजधानी में मचा हड़कंप

एक ही दिन पटना में दो अलग-अलग छात्र प्रदर्शनों के हिंसक होने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. डाकबंगला और आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस ने दोनों स्थानों पर स्थिति को नियंत्रित किया. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. छात्रों की मांगों और पुलिस कार्रवाई को लेकर दोनों घटनाओं में अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं. प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Also Read : Patna BPSC Protest : मुख्य सचिव से मिले प्रदर्शनकारी, 15 सूत्री मांगों पर दो दिन में जवाब मिलने की उम्मीद