समाचार · हरियाणा
रोहतक में सरकारी राशन डिपूओ पर कल से मिलेगा तेल:जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जारी किए निर्देश, 66301 लीटर रखा सरसो तेल
रोहतक में सरकारी राशन की दुकानों पर बीपीएल परिवार के लाभार्भी परिवारों को 31 अगस्त से पहले सरसो का तेल वितरित किया जाएगा। इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से सभी डिपूओं को निर्देश जारी कर दिए गए है, ताकि लाभार्थी समय पर अपना सरसो तेल प्राप्त कर सके। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सरकारी राशन के डिपूओ में अभी भी 66201 लीटर सरसो का तेल बचा हुआ है, जिसे लाभार्थियों में वितरित करना है। इसके लिए डिपू संचालकों को आर्डर जारी कर दिए गए है। कल से ही डिपो पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तेल वितरित किया जाएगा। 31 अगस्त से पहले देना होगा तेल
अशोक कुमार ने बताया कि डिपूओ पर 31 अगस्त से पहले तेल वितरित करना होगा। अगस्त महीना खत्म होने से पहले ही लाभार्थी अपना सरसो का तेल प्राप्त कर सकते है। सभी डिपो धारकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह लाभार्थियों को जागरूक करें। सरकार के निर्देशानुसार बांटा जा रहा राशन
अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार राशन डिपो में सामान दिया जाता है। अभी हर लाभार्थी को 5 किलो गेंहू, एक कार्ड पर 1 किलो चीनी व तेल दिया जा रहा है। भविष्य में सरकार के जो भी निर्देश होंगे, उसके हिसाब से राशन वितरित किया जाएगा।