Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Brahmastra 2 में दीपिका की एंट्री फेक, अब ‘सैयारा’ की इस हसीना को लेकर बज तेज, तुरंत जान लें नाम

INT News25 August 2026 at 01:47 pm

Deepika Padukone Not In Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसके बाद अयान मुखर्जी ने साल 2023 में ब्रह्मास्त्र 2 की अनाउंसमेंट की. फैंस स्टारकास्ट की डिटेल्स जानने के लिए एक्साइटेड हो गए. काफी समय से कहा जा रहा था कि सीक्वल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. हालांकि अब उनकी टीम ने रूमर्स पर फुलसटॉप लगा दिया है.

Will Deepika Padukone Be Part Of Brahmastra 2: क्या ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा बनेंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की ओर से उनके ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने साफ कर दिया है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ वाली खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. स्टेटमेंट में कहा, ''दीपिका पादुकोण के अयान मुखर्जी की फिल्म में हिस्सा होने या किसी भी रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने को लेकर सामने आ रही सभी हालिया खबरें गलत हैं.''

View on Instagram

After Deepika Padukone Aneet Padda In Talks: दीपिका पादुकोण के बाद अनीत पड्डा को लेकर भी चर्चा

दीपिका पादुकोण का नाम हटते ही अब सैय्यारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा का नाम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से जोड़ा जा रहा है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अनीत को फिल्म में एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया है. फिलहाल मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. सोर्स के मुताबिक, अनीत का किरदार उनके अब तक के किए गए काम से काफी अलग होगा. यही वजह है कि अगर वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनती हैं, तो दर्शकों के लिए उनका नया अवतार काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है.

View on Instagram

Ranbir Kapoor On Brahmastra Sequel: सीक्वल पर रणबीर कपूर ने क्या कहा था?

2023 में फैंस के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया था कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम लगातार चल रहा है और फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. उन्होंने बताया था कि फिल्म की राइटिंग पर काफी फोकस किया जा रहा है और अयान मुखर्जी ने उन्हें कहानी का नया वर्जन भी सुनाया था. रणबीर के मुताबिक, अयान ने पार्ट वन के मुकाबले सीक्वल को लगभग दस गुना बड़ा सोच रखा है.

View on Instagram

About Brahmastra: ब्रह्मास्त्र के बारे में

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी शिवा (रणबीर कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी खास शक्तियों का पता लगाने के सफर पर निकलता है. इस दौरान उसकी मुलाकात ईशा (आलिया भट्ट) से होती है और दोनों के बीच प्यार हो जाता है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और कोरोना के वक्त हिंदी सिनेमा की बड़ी कमर्शियल हिट्स में अपनी जगह बनाई.

यह भी पढ़ें:  Brahmastra Movie Review: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को टक्कर देती है ब्रह्मास्त्र, VFX से भरपूर है फिल्म

ये भी पढ़ें: Brahmastra 2: शिवा-ईशा के बीच किसकी होगी एंट्री? इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम को लेकर मची सनसनी