समाचार · उत्तराखंड
देहरादून में 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से कई रूट डायवर्ट, पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Dehradun Traffic Diversion: राजधानी देहरादून में 26 अगस्त यानी बुधवार को टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा और बारावफात का जुलूस निकाले जाएंगे। एक ही दिन होने वाले इन दो बड़े आयोजनों के चलते दून में कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। अगर आप इस दिन घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो जाम की परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी यह डायवर्जन प्लान जरूर देख लें।शोभायात्रा: सुबह 10 बजे शुरू, रात को समापनदून ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी। यह सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार और गढ़ी कैंट चौक होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शहर में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सभी प्रकार के लोडिंग (भारी) वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया जाएगा।इन जगहों पर रूट डायवर्टपुलिस के मुताबिक, यात्रा के प्रस्थान के समय निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक आने वाले ट्रैफिक को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर यहां से चकराता रोड जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं, बल्लूपुर से आने वाले यातायात को किशननगर चौक से बिंदाल चौकी कट होते हुए दिलाराम चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यात्रा का पिछला हिस्सा जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, पीछे के मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।बारावफात: सड़क के बाईं ओर चलेगा जुलूस● सुबह 8 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, दाहिनी तरफ से चलती रहेगी सामान्य आवाजाही, प्रिंस चौक, तहसील चौक और द्रोण कट पर ट्रैफिक पुलिस करेगी यातायात नियंत्रण● बारावफात के मौके पर सुबह 8 बजे से जुलूस शुरू होगा। जुलूस सड़क के बाईं ओर चलेगा, दाहिनी ओर यातायात सुचारु चलता रहेगा। हालांकि, भीड़ के दबाव और आवश्यकता को देखते हुए पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जा सकता है।● यात्रा के प्रिंस चौक पहुंचने पर द्रोण कट की तरफ जाने वाले यातायात को चंदननगर कट होते हुए दून चौक की तरफ भेजा जाएगा। जब यात्रा द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर आएगी, तो तहसील चौक से प्रिंस चौक जाने वाले वाहनों को रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा। इसी तरह, दून चौक पर भीड़ बढ़ने पर बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शनलाल चौक से तहसील चौक की ओर मोड़ा जाएगा।● यात्रा के बुद्धा चौक पार करने के बाद कॉन्वेंट तिराहे से मनोज क्लिनिक की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। साथ ही, क्रॉस रोड से आने वाले यातायात को मनोज क्लिनिक से एसबीआई मुख्य शाखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के मजार पहुंचने पर सभी मार्गों का यातायात पहले की तरह सामान्य कर दिया जाएगा।इन जगहों पर रहेंगे बैरियरपटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, मातावाला बाग तिराहा, बल्लूपुर चौक, कौलागढ़ चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक और घंटाघर।