Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Toxic Box Office Collection Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर यश की टॉक्सिक मचाएगी गदर या होगी स्लो... इतना कर सकती है कमाई

INT News25 August 2026 at 05:30 pm

Toxic Box Office Collection Day 1 Prediction: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक थियेटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे ब्लॉकबस्टर और मस्ट वॉच बता रहे हैं. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे बड़े स्टार्स भी हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बज बना रही है. एक्शन से भरपूर इस गैंगस्टर ड्रामा को एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त रिस्पांस मिला है.

Sumit Kadel On Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है टॉक्सिक

फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल ने बताया कि यश की फिल्म टॉक्सिक ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है. उन्होंने एक्स पर लिखा, #टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन... पहले दिन (हिंदी): 35–40 करोड़, दर्शकों की अच्छे रिएक्शन पर ज्यादा कमाने की संभावना. 5 दिनों के वीकेंड में 180–200 करोड़ तक पहुंच सकती है.

कर्नाटक में पहले दिन: 25–30 करोड़ अन्य भाषाओं में: 25 करोड़ ओपनिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 110–120 करोड़

Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने मचाया धमाका

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, टॉक्सिक’ की डे-1 एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. फिलहाल फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग करीब 41.03 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि सिर्फ कन्फर्म बुकिंग से लगभग 31.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. मूवी के करीब 8.94 लाख टिकट 17,692 शोज के लिए बिक चुके हैं. खास बात ये है कि अभी कई रीजन में बुकिंग पूरी तरह ओपन नहीं हुई है, खासकर तेलुगु मार्केट में. फिलहाल कर्नाटक सबसे मजबूत मार्केट बना हुआ है.

View on Instagram

Yash Double Role In Toxic: यश डबल रोल में करेंगे धमाकेदार वापसी

टॉक्सिक के साथ यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और इस बार उनका अंदाज डबल होने वाला है. फिल्म में वह राया और रूमी/टिकट के दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे. मूवी की स्टारकास्ट भी काफी तगड़ी है. यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. इसे बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक दुनियाभर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर दस्तक दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: यश की टॉक्सिक ने मचाया गदर, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर किया तगड़ा कलेक्शन

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Preview: टॉक्सिक की कहानी कितनी दमदार? डबल रोल में यश, ओपनिंग डे पर छापेगी इतने नोट, टिकट लेने से पहले पढ़ें प्रीव्यू