entertainment
'संस्कृति और परंपराएं दिलों में होती हैं, कपड़ों में नहीं', कृति सेनन का कंगना रनौत को करारा जवाब
INT News25 August 2026 at 04:40 pm

मुंबई, 25 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, ज्वेलरी ब्रांड के एक विज्ञापन में कृति का इंडो-वेस्टर्न लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए गए। इसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी बिना नाम लिए विज्ञापन की स्टाइलिंग पर निशाना साधा।