entertainment
जन्मदिन के मौके पर चचेरे भाई जतिन पृथ्वीराज ने किया राजीव कपूर को याद, बोले- 'हर किसी को अपना दोस्त बना लेते थे'
INT News25 August 2026 at 01:03 pm

मुंबई, 25 अगस्त। अभिनेता-फिल्ममेकर राजीव कपूर की जयंती पर उनके चचेरे भाई जतिन पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें याद करते हुए कई किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि राजीव बेहद नेकदिल, उदार और बड़े दिल वाले इंसान थे। उनके करीब आने वाला हर व्यक्ति खुद को खास महसूस करता था। वह किसी के लिए भी मन में नाराजगी नहीं रखते थे और हर किसी के साथ गर्मजोशी से पेश आते थे।