Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

यूपीआई ने खत्म की छुट्टे पैसों की टेंशन, दुकानदार बोले- जिंदगी का हिस्सा बना डिजिटल पेमेंट

INT News25 August 2026 at 08:08 pm

नई दिल्ली, 25 अगस्त। पिछले एक दशक में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने भारत के डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। कभी नकद भुगतान और छुट्टे पैसों पर निर्भर रहने वाले बाजारों में अब मोबाइल फोन से कुछ ही सेकंड में भुगतान करना आम बात हो गई है। किराना दुकान से लेकर सब्जी वाले, दूध विक्रेता, रिक्शा चालक और बड़े कारोबारी तक डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल कर रहे हैं। छोटे से छोटे भुगतान के लिए भी लोग अब नकदी रखने के बजाय यूपीआई को प्राथमिकता दे रहे हैं।