Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड के गुच्चूपानी में तेज म्यूजिक पर डांस करते युवाओं का वीडियो वायरल, लोगों ने की एंट्री बैन करने की मांग

INT News21 August 2026 at 08:47 pm

उत्तराखंड में हर महीने लाखों पर्यटक घूमने आते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो गलत वजहों से चर्चा में आ जाते हैं। इन पर्यटकों द्वारा यहां हंगामा करने, प्रदूषण फैलाने, गंदगी करने और नियमों को तोड़ने से जुड़ी कई खबरें अक्सर आती रहती हैं और ऐसी ही खबर एकबार फिर आई है, जिसका वीडियो भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर नाराजगी भी जता रहे हैं। करीब 46 सेकेंड का यह वायरल वीडियो उत्तराखंड के देहरादून स्थित पर्यटन स्थल गुच्चूपानी गुफा (रॉबर्स केव) का है। जिसमें एक युवक घुटनों तक भरे पानी के बीच अपने कंधे पर एक बड़ा सा स्पीकर लिए दिख रहा है, जिसमें तेज आवाज में गाना भी बज रहा है।इस बेहद तेज आवाज में बज रहे गाने पर ना केवल वह खुद झूमता दिखाई दे रहा है, बल्कि उसके साथ ही वहां मौजूद अन्य युवक भी उस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। ये सभी युवक स्पीकर पर बज रहे हरियाणवी गाने ‘लोफर थे हरियाणा के’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन युवा पर्यटकों के इस तरह के व्यवहार की आलोचना की है और तरह-तरह के कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इन युवाओं को हरियाणा का बताया और कहा कि 'प्लीज कोई इन 'लोफरों' की उत्तराखंड में एंट्री को बैन कर दे। ये लोग सबके सामने ऐसा बर्ताव कैसे कर सकते हैं? यह तो पाषाण युग के जमाने वाली सोच है। और इनके गाने तो सुनो... 'लोफर ​​हैं हरियाणा के'। इन्होंने खुद ही मान लिया कि ये लोफर ​​हैं।'इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए निवेदिता नाम की एक महिला यूजर ने लिखा, 'मैं ऐसी बदतमीज़ी की कड़ी निंदा करती हूं। ऐसे लोग हर जगह दिख जाते हैं। बिल्कुल असभ्य। उन्हें लगता है कि सभी सार्वजनिक जगहें उनके ड्राइंग रूम हैं।'एक अन्य यूजर ने इन युवकों पर गुस्सा जताते हुए लिखा, 'इन छिछोरों ने बाकी सभी लोगों के लिए भारत में पर्यटन को एक डरावना अनुभव बना दिया है।' वहीं एक अलग यूजर ने ऐसे युवकों को किसी राज्य विशेष से जोड़ने पर आपत्ति जताई और कहा कि 'किसी राज्य को दोष देने का कोई मतलब नहीं है, हमारे देश में बेवकूफ हर जगह हैं। उनसे 'मौके पर ही' सख्ती से निपटने की जरूरत है।'वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो पूछ रहे थे कि इन युवाओं के व्यवहार में क्या गलत है, तो ऐसे लोगों की खिंचाई करते हुए एक यूजर ने पूछा, 'जो लोग पूछ रहे हैं कि इसमें क्या गलत है, उनसे मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या आप अपनी टीनएज बेटी के साथ ऐसी जगह पर जाना पसंद करेंगे? अगर आप किसी टूरिस्ट स्पॉट पर जाते हैं जहां ये लोग भी आए हों, तो क्या आप अपनी टीनएज बेटी और परिवार के साथ इन लोगों के बीच सहज महसूस करेंगे?'हालांकि ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने इन लड़कों के तेज आवाज में गाना बजाने और उस गाने के शब्दों को लेकर अपनी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि आप जब कहीं जाते हैं तो आपका व्यवहार सभ्य और विनम्र होना चाहिए। आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए, जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो।कहां पर है गुच्चूपानी?यहा घटना उत्तराखंड के देहरादून शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन स्थल गुच्चूपानी की है, जिसे रॉबर्स केव भी कहा जाता है। यह लगभग 600 मीटर लंबी एक प्राकृतिक नदी गुफा है, जिसके बीच से ठंडे पानी की धारा बहती है और अंत में एक छोटा झरना है।