समाचार · उत्तराखंड
पहले दूध पीने की शर्त फिर कुश्ती में कर दिया मर्डर; दोस्तों ने साजिश रचकर मार डाला

अंकित कुमार चौधरी, देहरादूनदेहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पहले दोस्तों में दूध पीने की शर्त लगी थी। फिर कुश्ती के दौरान हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस के शक का आधार यह है कि आरोपियों ने हत्या के बाद घटनास्थल को पानी से धोया था।पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिली। पता चला कि इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाला इफ्तिखार (22) निवासी रक्षा विहार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद निकट स्थित अपने दोस्त अनस के दफ्तर में गया था। कुछ देर बाद घायल इफ्तिखार को अनस और अन्य साथी इलाज के लिए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी ग्रामीण जया बलोनी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर घटनास्थल को सील कर दिया है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके स्थानीय युवकों आरीश (28), अनस (22) और जावेद (23) को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।कुश्ती में गई जान या साजिशन हत्यापुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार शाम इफ्तिखार व अनस अपने साथियों जावेद और आरीश के साथ दफ्तर में बैठे थे। इफ्तिखार और अनस में दूध पीने की शर्त लग गई। दोनों ने एक-एक किलो दूध पीया और ताकत आजमाने के लिए एक-दूसरे के साथ जोर-आजमाइश करने लगे। इसी धक्का-मुक्की में इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ा। वह दफ्तर में कांच के दरवाजे पर जा गिरा। दरवाजा टूटने से शीशा उसकी बगल में धंस गया। उपचार के दौरान इफ्तिखार की मौत हो गई।इफ्तिखार की मौत की गुत्थीइफ्तिखार की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की कहानी और परिजनों के आरोपों के बीच कड़ियों को जोड़ रही है। प्राथमिक पड़ताल और गिरफ्तार आरोपियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोस्तों के बीच लगी दूध पीने की शर्त जानलेवा हादसे में तब्दील हो गई।पहले दूध पिया फिर कुश्ती कीपुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार शाम इफ्तिखार व अनस अपने अन्य साथियों जावेद व आरीश के साथ गोदाम में बैठे थे। इस दौरान इफ्तिखार और अनस में दूध पीने की शर्त लग गई। दोनों ने एक-एक किलो दूध पिया और फिर ताकत आजमाने को आपस में जोर-आजमाइश (कुश्ती) करने लगे। आरोपियों के अनुसार आपसी धक्का-मुक्की में इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ा और वह कांच वाले दरवाजे पर जा गिरा। दरवाजा टूटने से शीशा उसकी दाहिनी बगल में धंस गया, जिससे गहरा घाव हो गया। अत्यधिक खून बहने पर साथी उसे तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों की इस कहानी से परिजन सहमत नहीं है। उनका हत्या साजिश में साक्ष्य मिटाने का आरोप है।साजिश के तहत हत्या कर पानी से धो दिया घटनास्थलइफ्तिखार की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के बड़े भाई इंतजार ने आरोप लगाया कि इफ्तिखार पर धारदार हथियार से हमला कर साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। उनका आरोप है कि घटना के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक इफ्तिखार को अलग-अलग अस्पतालों में लेकर घूमते रहे, लेकिन परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी। यह भी आरोप लगाया कि वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से आरोपियों ने घटनास्थल को पानी से धो दिया, ताकि खून और कांच के निशान मिटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के आधार पर सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।