Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तराखंड

घने देवदार के बीच विराजे हैं तारकेश्वर महादेव, 84 गांव चढ़ाते हैं पहली फसल

INT News25 August 2026 at 09:31 am

देहरादून, 25 अगस्त। उत्तराखंड की वादियों में छिपा हर एक मंदिर अपनी धार्मिक अद्भुत कहानी के साथ स्थापित है। ऐसा ही एक दिव्य और शांत स्थल पैड़ी गढ़वाल जिले के घने देनदार के जंगलों के बीच बसा श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर भी अपनी अनूठी कहानी कहता है। मान्यता है कि ताड़कासुर के अंत के बाद शिवजी यहां ठहरे थे।